Monday, April 29, 2024
साहित्य जगत

आर्यवर्ती सरोज स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा हुई सम्मानित

लखनऊ। 8 मई। मातृ दिवस एवं वर्ल्ड ओवेरियन कैंसर डे पर स्त्री वेलफेयर फाउण्डेशन ने अपोलो मेडिक्स हॉस्पिटल के ऑडोटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य कैंसर मुक्त भारत, अभियान है। संस्था के द्वारा एक भव्य और शानदार आयोजन किया गया। इस संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी एवं आयोजक वी बी पाण्डेय तथा ब्रांड एम्बेसडर नीमा पंत जी हैं। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ विद्या विन्दु सिंह एवं विशिष्ट अतिथि आर्यावर्ती सरोज “आर्या” रहीं। कार्यक्रम में अपोलो की डॉ. एकता शर्मा ने ओवेरियन कैंसर से बचाव के उपाय बताए। मुख्य अतिथि के उद्बोधन के पश्चात् रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि विद्या विन्दु जी एवं आर्यावर्ती सरोज “आर्या”को शाल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य अतिथि मराठी समाज उत्तर प्रदेश अध्यक्ष उमेश पाटिल, कुलदीप सिंह, अजीत प्रताप सिंह को भी पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्जवलित करने के पश्चात् गणेश वंदना से किया गया।अंत में कार्यक्रम की संस्थापिका एवं अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी ने सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
अपने शानदार संचालन से विजय पाण्डेय जी ने कार्यक्रम को रोचक एवं महत्वपूर्ण बनाया।