Saturday, May 4, 2024
साहित्य जगत

पार किया पाँच मिलियन व्यूज

बस्ती/लखनऊ। बस्ती जिले की जन्मी उभरती कवयित्री सरिता त्रिपाठी ने पिछले अप्रैल से अपना लेखन कार्य आरम्भ किया और वह लखनऊ, उत्तर प्रदेश से अपनी कविताएँ लिखती हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बस्ती जिले से हुई बाद में लखनऊ आकर उन्होंने अपनी शिक्षा पूर्ण की। वो विज्ञान की छात्र रही और विज्ञान विषय में ही उनकी रुचि है और विज्ञान के क्षेत्र में ही कार्यरत हैं। हिन्दी के प्रति उनकी रुचि बचपन से है हाईस्कूल तक उनके शिक्षण का माध्यम हिन्दी था, तत्पश्चात की शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में ग्रहण किया। फेसबुक पेज पर वो लाइव प्रस्तुति देती रहती हैं, उनका अपना फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल भी है। हाल में ही पूर्वांचल माटी समिति द्वारा आयोजित ट्विटर पर बस्ती मंडल के कवि सम्मेलन में उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी।

एक साल में उन्होंने 1500 से अधिक कविताएँ लिखी है। हाल ही में सुप्रसिद्ध कवयित्री नीलम सक्सेना जी के पेज पर उनके एकल काव्यपाठ को 5.1 मिलियन व्यूज़ मिले हैं। वो अपने सभी चाहने वालों का धन्यवाद करती हैं और भविष्य में लेखनी जारी रखना चाहती हैं।
हिन्दी की सेवा करना, मानो परम कर्तव्य।
लोग के मन से जुड़ना, अपनाओ सब धर्म।।