Monday, May 6, 2024
बस्ती मण्डल

सुभाष चन्द्र चौबे अध्यक्ष, सन्तोष कुमार शुक्ल मंत्री निर्वाचित

बस्ती । रविवार को उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के जनपद शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन तहसील सभागार में ब्रम्हानन्द पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में वक्ताओं ने राजस्व निरीक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और एकजुटता बनाये रखते हुये पुरानी पेंशन बहाली पर जोर दिया। दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री तौलू प्रसाद की देख रेख में पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें सर्व सम्मत से सुभाष चन्द्र चौबे अध्यक्ष, राम कुमार लाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिव नरायन कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सन्तोष कुमार शुक्ल मंत्री, विद्यासागर वर्मा उप मंत्री, कृष्ण गोपाल पाण्डेय संगठन मंत्री, दिनेश चन्द्र पाण्डेय कोषाध्यक्ष, सुभाष चन्द्र यादव सम्प्रेक्षक चुने गये।
द्वीप प्रज्जवलन कर द्विवार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन करते हुये उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी एक दूसरे के पूरक है, संगठन का उद्देश्य लोगों तक बेहतर सेवा पहुंचाने का भी माध्यम होना चाहिये।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल, महामंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि कर्मचारी और शिक्षक कठिन दौर से गुजर रहे हैं, सरकार पुरानी पेंशन बहाल करने को तैयार नहीं हो रही है ऐसे में हमें अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर आवाज बुलन्द करना होगा। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुये कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि पुरानी पेंशन की मांग को लेकर चल रहे आन्दोलनों में बढ चढकर हिस्सा लेना होगा। कहा कि परस्पर एकजुटता से ही लक्ष्य हासिल होगा।
अधिवेशन और पदाधिकारियों की चुनाव प्रक्रिया में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश मिनीस्ट्रीयल कलेक्टेªट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र, सफाई कर्मचारी संघ के अजय आर्य, अजय कुमार चौधरी, अरविन्द कुमार उपाध्याय, विनोद कुमार शुक्ल, तिलकराम यादव, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, शशिभूषण पाण्डेय, स्वामीनाथ तिवारी, दीपक दूबे, विजय प्रताप यादव, कृष्णचन्द्र तिवारी, मनोज कुमार शुक्ल, दिनेश उपाध्याय, अर्जुन सिंह, श्रीनरायन तिवारी, ज्ञानेन्द्र बहादुर सिंह के साथ ही विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य शामिल रहे।