Sunday, May 5, 2024
लोकसभा चुनाव 2024

सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा के समर्थन में कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी सपा में शामिल

बस्ती। आगामी 11 मई को होने वाले नगर पालिका परिषद चुनाव के लिये राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी पार्टी के नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी नेहा वर्मा के समर्थन में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल नेताओं को सपा की सदस्यता दिलाया।

सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि यह समाजवादी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का परिणाम है। उन्होने सपा में शामिल नेताओं से आग्रह किया कि वे निकाय चुनाव में सपा की जीत सुनिश्चित करने के लिये पूरी ताकत झोंक दें। पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, सपा विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल के साथ ही पार्टी के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में छोड़ सपा में शामिल नेताओं के पहल का स्वागत किया। सपा नेता एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा के पति अंकुर वर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का निर्णय सराहनीय है। उनके इस फैसले से और ताकत बढी है।
कांग्रेस में छोड़ सपा में शामिल नेताओं में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, सोशल मीडिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र मिश्र, जिला सचिव राहुल चौधरी, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव विकास वर्मा, युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष पवन वर्मा, शोसल मीडिया जिला उपाध्यक्ष आदर्श पाठक, गोपाल पाण्डेय, बूथ अध्यक्ष विक्रम चौहान, सन्तोष भारद्वाज, कांग्रेस के शहर महासचिव इन्द्रपाल सिंह, युवा कांग्रेस जिला सचिव रोहन श्रीवास्तव, शहर कांग्रेस सचिव जुनेद अहमद, जिला सचिव अर्जुन कन्नौजिया, युवा कांग्रेस के अभिलाष श्रीवास्तव आदि शामिल हैं।