Sunday, May 5, 2024
लोकसभा चुनाव 2024

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह 5 को बस्ती में

बस्ती । मंगलवार को आम आदमी पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद की अध्यक्षता में डाकखाने के निकट स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 5 मई को पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्य सभा सदस्य संजय सिंह के चुनाव प्रचार हेतु बस्ती आगमन के तैयारियों पर विचार किया गया।

जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने बताया कि संजय सिंह 5 मई को 11 बजे कलवारी पहुंचेंगे और बड़े बन होते हुये रूधौली में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करंेगे, इसके बाद वे सिद्धार्थनगर जायेंगे। देर शाम उनके बस्ती पहुंचने पर स्वागत, सभा और प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो का आयोजन किया गया है। बताया कि 3 मई को पार्टी के विधायक अखिलेश त्रिपाठी कप्तानगंज, हर्रैया में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
तैयारी बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी विनीता सिन्हा, सिद्धेश कुमार सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रभान कन्नौजिया, डा. रामसुभाष वर्मा, कुलदीप जायसवाल, फिरदौस अहमद, मनोज कुमार जायसवाल, खुशीद अहमद, राजेश चन्द्र, मोईनुद्दीन, अमानुल्लाह इराकी, अद्या भैया, शरदचंद कन्नौजिया, कैलाश चन्द्र मिश्र, हरी प्रसाद चौधरी, रामसजन सूर्यवंशी, रामचन्दर, सुग्रीम यादव, डा. रामसुभाष वर्मा, आदित्य वर्मा, शिवभान गौतम, रोशनी यादव, मिथलेश भारती, वीरेन्द्र, गुलाब, मोहित सिन्हा, रोहित सिन्हा, के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।