Saturday, May 18, 2024
लोकसभा चुनाव 2024

अध्यक्ष पद हेतु कुल 04 एवं सदस्य पद हेतु कुल 29 नाम निर्देशन पत्र जमा किये गये।

संत कबीर नगर । नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री व नामांकन के तीसरें दिन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 04 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु 43 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत मेंहदावल में अध्यक्ष पद हेतु कुल 06 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 54 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत बेलहर कला में अध्यक्ष पद हेतु 13 नामांकन पत्र क्रय किया गया, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 33 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में अध्यक्ष पद हेतु कुल 01 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 21 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत बखिरा में अध्यक्ष पद हेतु कुल 08 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 24 नामांकन पत्र क्रय किये गये। इसी प्रकार नगर पंचायत मगहर में अध्यक्ष पद हेतु कुल 02 व सदस्य पद हेतु कुल 12 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा में अध्यक्ष पद हेतु 09 नामांकन पत्र एवं सदस्य पद हेतु 25 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत हरिहरपुर में अध्यक्ष पद हेतु कोई नामांकन पत्र नही लिये गये, सदस्य पद हेतु 10 नामांकन पत्र क्रय किये गये।
इस प्रकार जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु नामांकन के तीसरे दिन अध्यक्ष पद हेतु कुल 43 एवं सदस्य पद हेतु कुल 222 नामांकन पत्र क्रय किये गये।
इसी प्रकार नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद हेतु 01 एवं सदस्य पद हेतु 06 तथा नगर पंचायत मगहर में अध्यक्ष पद हेतुु 01 एवं सदस्य पद हेतु 07, नगर पंचायत बखिरा में अध्यक्ष पद हेतु 01 एवं सदस्य पद हेतु 02, नगर पंचायत मेंहदावल में सदस्य हेतु 08, नगर पंचायत बेलहर कला में अध्यक्ष पद हेतु 01 एवं सदस्य पद हेतु 01, नगर पंचायत धर्मसिंहवा में सदस्य पद हेतु 02 एवं नगर पंचायत हैंसर बाजार में सदस्य पद हेतु 01 एवं नगर पंचायत हरिहरपुर में सदस्य पद हेतु 02 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन किया गया।