Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

काले कानून के विरोध में चौपाल

बस्ती। कांग्रेस पार्टी द्वारा कप्तानगंज ब्लॉक के पोखरा ग्राम में काले कानून के विरोध में चौपाल का आयोजन पूर्व विधायक अम्बिका सिंह की अध्यक्षता में किया गया उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नया कृषि कानून देश के अन्नदाता किसानों के हित में नहीं है इससे हमारे किसान पूजी पतियों के हाथों का खिलौना बन जाएंगे तथा अनाज महंगे होने के कारण इसका प्रभाव देश की गरीबी पड़ेगा अतः सरकारी मंडियों में खरीदारी के अलावा बाहर अनाजों की खरीदारी हेतु एमएसके से कम मूल्य पर खरीदारी ना करने के प्रावधान ना होने वाले कांट्रैक्ट फार्मिंग पूजी पतियों के लिए अनाज भंडारण की अधिकतम सीमा समाप्त किए जाने कानून को वापस लिया जाना राष्ट्र हित में उचित है अतः हम लोग मांग करते हैं कि देश का किसान हित में इन कानूनों को वापस लिया जाए। चौपाल में आए किसानों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा प्रदेश सचिव देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव पूर्व जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी जिला महासचिव डॉ दीपेंद्र सिंह कहा कि वर्तमान की केंद्र व राज्य की सरकारें किसानों के साथ ही बेरोजगारों,व्यापारियों, छात्रों को छलने का काम कर रही है बहुत जल्द ही लोगों का भारतीय जनता पार्टी से मोहभंग होने वाला है। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है जिस तरह से हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी पूरे प्रदेश का दौरा कर रही है और उनको अपार जनसमर्थन मिल रहा है इससे यह प्रतीत होता है कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को हटाने का मन बना लिया है चौपाल में बृजेश तिवारी ,अमित सिंह, सोमनाथ पांडे मनोज तिवारी, अभिषेक सिंह, सूर्यवंशी,भूमिधर गुप्ता, राजेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।