Sunday, May 5, 2024
मनोरंजन

भोजपुरी जगत से ना हो कर भी भोजपुरी संगीत व संस्कृति के लिए समर्पित हैं ‘साहिल अम्बरसरिया

मनोरंजन। | वैसे तो भोजपुरी संगीत व गानो के दिवाने देश और दुनिया के कोने कोने में हैं| लेकिन एेसे बहुत कम ही लोग होते हैं जो भोजपुरी सिनेमा व संस्कृति के लिए समर्पित होते हैं | आज हम सभी को एक ऐसे शख्स से रुबरु कराना चाहते हैं जो भोजपुरी जगत के ना हो कर भी भोजपुरी संगीत व संस्कृति के लिए तन मन और धन से समर्पित है | जी हाँ, हम बात कर रहे हैं दिल्ली के बड़े उद्योगपति व ‘मार्निंग स्टार रिकॉर्ड’ म्युजिक कंपनी के मालिक/निर्माता ‘साहिल अम्बरसरिया’ (Sahil Ambarsariya ) की, जो भोजपुरी म्युजिक इंडस्ट्री व भोजपुरी जगत के ना हो कर भी भोजपुरी संगीत व गानो के लिए पूरी तरह से समर्पित है | साहिल न सिर्फ भोजपुरी संगीत को ही बढ़ावा देते हैं बल्कि भोजपुरी के साथ साथ पंजाबी व हरिवाणवी गानो के लिए भी उतने ही समर्पित है जितना भोजपुरी के लिए हैं l जो इनको औरो से खास बनाती हैं |

बात करे साहिल अम्बरसरिया (Sahil Ambarsariya ) की तो साहिल मुल रुप से दिल्ली के हैं तथा इनका जन्म और पढाई लिखाई भी दिल्ली में ही सम्पन्न हुई हैं | बचपन से ही संगीत के प्रति समर्पित साहिल संगीत के महत्वता को समझते हुए दिल्ली में ही अपनी एक म्युजिक कंपनी खोल रखी हैं | जिसका नाम ‘मार्निंग स्टार रिकॉर्ड’ हैं | जिसके बैनर से भोजपुरी गानो के साथ साथ पंजाबी व हरिवाणवी गाने भी बनती हैं और रिलिज होती हैं | बात करे इस कंपनी की तो ‘मार्निंग स्टार रिकॉर्ड’ के भोजपुरी ब्रान्च ‘मार्निंग स्टार रिकॉर्ड फगुआ भोजपुरी’ से अब तक दो दर्जन से ज्यादा म्युजिक वीडियो रिलिज हो चुका है l जिसके व्युज लाखों मे हैं | साहिल अपने चैनल पर भोजपुरी की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री मे शुमार ‘शुभी शर्मा,डिंपल सिंह और आकांक्षा दुबे’ को लेकर काम कर चुके हैं | जिससे साहिल अम्बरसरिया (Sahil Ambarsariya) भोजपुरी के टॉप निर्माताओ के फेहरिस्त में शामिल हों चुके हैं |

कंपनी के पीआरओ आर्यन पांडे (Aryan pandey pro ) से एक खास बातचीत में साहिल अम्बरसरिया (Sahil Ambarsariya ) ने बताया की मैं शुरू से ही भोजपुरी गानो व संगीत के लिए समर्पित हूँ | क्युकि भोजपुरी एक एेसा भाषा हैं,जिसमे मिठास के साथ साथ.अपना पन कुट कुट कर भरा हैं | आज भोजपुरी देश और दुनिया के कोने कोने में बोली और सुनी जाती हैं | तथा इसके गाने हर किसी को अपना मुरिद बना लेती है | हम भोजपुरी मे एक अलग माइंड सेट के साथ काम कर रहे हैं और हमे उम्मीद है की हमारा ये प्रयास भोजपुरी को नया मुकाम देगी |