Monday, May 6, 2024
बस्ती मण्डल

एक्सीलेंस स्वतंत्र स्काउट दल के लीडर अबू अनस मेकरानी को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किया सम्मानित

बस्ती।भारत स्काउट और गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड प्रादेशिक मुख्यालय गोल मार्केट महानगर लखनऊ के प्रादेशिक मुख्यायुक्त/लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष(IAS) डॉ0 प्रभात कुमार जी के दिशा निर्देश में कोविड-19 के दौरान स्काउट गाइड के द्वारा पुरे प्रदेश में सेवा कार्य किया गया।

इसी क्रम में मण्डल बस्ती के जनपद बस्ती से एक्सीलेंस स्वतंत्र स्काउट दल के ग्रुप के द्वारा सराहनीय सेवा कार्य किया गया।जिसे राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा इस ग्रुप को चयनित कर प्रशस्ति पत्र के रूप में राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है।

जिसे संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल बस्ती मनोज कुमार द्विवेदी ने अपने हाथों से एक्सीलेंस स्वतंत्र स्काउट दल के लीडर अबू अनस मेकरानी को राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा प्राप्त प्रशस्ति पत्र देकर हौसला बढ़ाया और उज्जवल भविष्य की कामना की।जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला मुख्यायुक्त डॉ0 बृजभूषण मौर्य,प्रादेशिक मुख्यालय आयुक्त गाइड नीलोफर उस्मानी,सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती सुरेश प्रसाद तिवारी,जिला स्काउट कमिश्नर शिव बहादुर सिंह,जिला गाइड कमिश्नर नीलम सिंह,जिला सचिव डॉ हरेंद्र प्रताप सिंह,जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा,जिला संगठन कमिश्नर स्काउट अमित शुक्ल,जिला संगठन कमिश्नर गाइड सानिया अहमद,जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट डॉ0 कुलदीप सिंह,जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पांडेय,ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट गाइड नेहा गुप्ता,शालिनी गुप्ता,शिबा इदृशी,संगीता प्रजापति,राम कुमार निषाद,राजमन शर्मा,अजीत,सौरभ,सचिन,हरिओम आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।