Saturday, May 4, 2024
बस्ती मण्डल

आर्य वीर दल पूरे जिले में लगाएगा युवा चरित्र निर्माण शिविर-ओम प्रकाश आर्य

बस्ती।आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश का प्रान्तीय सम्मेलन मुरादाबाद में 14 से 16 अक्टूबर 2022 की तिथियों में सम्पन्न होगा जिसके लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आयोजक बैठक कर नई ऊर्जा का संचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में संरक्षक ओम प्रकाश आर्य के नेतृत्व में आर्य समाज नई बाजार बस्ती में जिले के पदाधिकारियों की एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें जिले में युवा चरित्र निर्माण शिविर लगाने हेतु योजना बनी। इस अवसर पर आचार्य हरि सिंह द्वारा वैदिक यज्ञ कराया गया।ओम प्रकाश आर्य ने जानकारी दी कि इस वर्ष का मण्डलीय शिविर कबीर चौरा मगहर संतकबीरनगर में 2 से 9 अक्टूबर 2022 की तिथियों में लगाया जा रहा है। आर्य ने बताया कि जिले में विद्यालयों के माध्यम से युवा चरित्र निर्माण शिविर लगाए जाएंगे जिसमे बालक बालिकाओं के अलग अलग शिविर होंगे। आर्य वीर दल के प्रान्तीय संचालक पंकज आर्य ने बताया कि कोई भी देश वहाँ की भौगोलिक या प्राकृतिक सुन्दरता से सुरक्षित नहीं रहता बल्कि अपने सांस्कृतिक मूल्यों को सुरक्षित रखने और चरित्रवान देशभक्त युवाओं से सुरक्षित रहता है। इसलिए युवा पीढ़ी को चरित्रवान बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर आचार्य हरि सिंह आर्य वरिष्ठ मुख्य व्यायाम शिक्षक आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश ने कहा कि जिस देश के युवा चरित्रवान होते हैं वही देश तरक्की कर पाता है। प्रमोद आर्य संचालक आर्य वीर दल पूर्वी उत्तर प्रदेश ने बताया कि प्रान्तीय सम्मेलन मुरादाबाद में पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के आर्य वीर वीरांगनाओं की अहम भूमिका रहेगी। इस अवसर पर घनश्याम आर्य को जिला संचालक व अदित्यनारायण गोस्वामी को मंत्री और राजेन्द्र जायसवाल को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अलख निरंजन आर्य, अनूप कुमार त्रिपाठी, विश्वनाथ आर्य, तेजस्व, वैष्णवी, गणेश चंद्र, उपेंद्र शर्मा, लोकेश आर्य, राधेश्याम आर्य, नंदिनी आर्य, प्रिंस कुमार, महिमा निषाद, आयुष श्रीवास्तव, श्लोक निषाद, रोहन आर्य, कार्तिकेय, राधा देवी, दिलीप कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।