Sunday, April 28, 2024
बस्ती मण्डल

बासंती नवरात्रि 9 अप्रैल से,सामूहिक सहभोज (भंडारा) 18 अप्रैल को – राम प्रसाद त्रिपाठी

बस्ती – गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया की बासंती नवरात्रि 9 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार से प्रारंभ होगा | जिसमे नित्य प्रातः जप, यज्ञ एवं सायंकाल सत्संग का कार्यक्रम होगा | गायत्री मंत्र का सामूहिक जप भी किया जायेगा |18 अप्रैल 2024 दिन गुरुवार को अनुष्ठान की पूर्णाहुति एवं सामूहिक सहभोज (भंडारा) का कार्यक्रम होगा | राम प्रसाद त्रिपाठी ने समस्त जनपदवासियो से आध्यात्मिक अनुष्ठान के समस्त कार्यक्रमों में सपरिवार इष्ट मित्रो सहित आने की अपील की है |