Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

इंटर कॉलेज देवमी के छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन के लिए दी गई जानकारी

बनकटी/बस्ती।आर एस आर डी इंटर कॉलेज देवमी बस्ती में मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य, शिक्षकों तथा थाना लालगंज के महिला पुलिस कर्मीयों द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे सशक्त महिला सशक्त समाज “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत आर् यस आरडी बालिका इंटर कॉलेज एवं राम शब्द रामानंद चौधरी इंटर कॉलेज में छात्राओं और क्षेत्रीय महिलाओं को जागरूक किया गया। जिसमे महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक राजेश शुक्ल ने महिला कल्याण को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा अभियान चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी।हेड कांस्टेबल के के पांडेय ने कहा कि महिला अपराध से हमारे समाज को बहुत भारी नुकसान होता है।हमे इससे बचने के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे हेल्पलाइन नंबर की मदद लेनी चाहिए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश शुक्ल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से महिला अपराधों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसी को देखते हुए सरकार ने मिशन शक्ति अभियान का्े शुरू किया है। जागरूकता ही हमे इन अपराधों से बचा सकता है।
महिला पुलिस कांस्टेबल पूनम यादव ने भी महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 , 181, वाइल्ड लाइन 1098 एवं वन स्टॉप सेंटर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिला अपराध से संबंधित किसी भी घटना में हमें समझौता नहीं करना चाहिए। तत्काल इन हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर संबंधित विभाग से मदद लेनी चाहिए आपके द्वारा बताए गए समस्त जानकारी को गोपनीय रखी जाती है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश शुक्ल राम बहादुर चौधरी राम ललित यादव ओम प्रकाश शुक्ल जनार्दन चौधरी राम उग्रह गाैड़ सुनील श्रीवास्तव पीआरडी ब्लॉक कमांडर बनकटी मनीराम मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।