Saturday, April 27, 2024
देवीपाटन मण्डलहेल्थ

माहे रमजान एवं होली में सेहत को लेकर रहे सावधान-डॉ वी के वर्मा

बस्ती। रमजान का पाक महीना शुरु हो चुका है। इस महीने अकीदतमंद अल्लाह की इबादत करते हैं। दिन को रोज़ा रखते हैं और रात में इबादत करते हैं।

इस बार में रोजदार के लिए अपनी सेहत का ख्याल रखना ज्यादा जरूरी है। जैसा कि, हम सभी जानते हैं कि, मोमिन के इबादत पर सीजन का कोई असर नहीं, लेकिन फिर भी रोज़ा रखने वाला इंसान ही है, जिसपर जरा भी बद अहतियादी भारी पड़ सकती है।

जिला चिकित्सालय के आयुष चिकित्साधिकारी डॉ वी के वर्मा ने कहा कि इबादत के साथ सेहत का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी है।

ऐसे में हमें अपने खान-पान का ध्यान रखना जरूरी है। अगर हम सेहतमंद रहेंगे तो ज्यादा से ज्यादा इबादत में वक्त बिता सकेंगे। इसलिए भी हमें इस सीजन में अपने खानपान का ख्याल रखना जरूरी है।

उन्होंने कहा आमतौर पर लोग मानते हैं कि, सेहरी या इफ्तार के वक्त कुछ भारी खा लेने से लंबे समय तक भूख लगने से बचा जा सकता है। लेकिन, ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है।

डॉ वी के वर्मा ने कहा अगर खासकर हम सेहरी में ज्यादा भारी खाना खाते हैं, तो रोज़े की हालत में प्यास ज्यादा लगती है। साथ ही, अपच के कारण खट्टी डकारें भी आ सकती हैं, जो रोज़े को मकरूह (खंडित) करने की वजह बनती हैं। जिसकी वजह से रोज़े के वक्त इबादत में खलल होता है। इसलिए खासतौर पर सेहरी में हल्का खाना ही खाएं।

सहरी या इफ्तार के वक्त तली हुई चीजों को खाने से बचें। अकसर लोग इफ्तार के वक्त ज्यादातर तली हुई चीजें खाना ही पसंद करते हैं।

इसके पीछे उनका मानना होता है कि, इन चीजों से मूह का टेस्ट सही हो जाएगा। लेकिन दिनभर रोजे के चलते भूखा रहने के बाद आप तली हुई चीजें खाते हैं, तो ये आपकी सेहत नुकसान पहुंचा सकती हैं।

मूह का टेस्ट सही करने के लिए आप बिना तेल में तली हुई किसी नमकीन चीज को अपने इफ्तार के दस्तरखान पर रख सकते हैं। साथ ही याद रखें कि, सहरी के वक्त हरी पत्तेदार सब्जियां और सलाद खाने से ज्यादा खाएं, ताकि रोजे की हालत में शरीर में पानी का बेलेंस बना रहे।

उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार भी आ गया है केमिकल युक्त रंगों से बचे प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें।साथ ही नशे का सेवन कतई न करे, विशेषकर नशे के हालात में वाहन न चलाए।

साथ ही अफवाहों पर ध्यान न दे नही किसी अफवाह को सोशल मीडिया पर शेयर करे।

उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन हो रहा है हमारे शरीर को तापमान का संतुलन थोड़ा समय लगता है इसलिए सुबह शाम यदि घर से निकलने की जरूरत पड़े तो गर्म कपड़े जरूर पहने।