Friday, July 5, 2024
साहित्य जगत

लौह पुरुष सरदार पटेल जी की जयंती पर हृदयोगार

सरदार पटेल! आपका करते शत-शत बार नमन।
स्वतंत्रता के आंदोलन में अंग्रेजों का किया दमन।

भारत की आजादी में अद्भुत शौर्य दिखलाया।
अपनी कर्मठता के बल पर देश महान बनाया।

गृहमंत्री के रूप मे सचमुच किया अप्रतिम कार्य।
देश शक्तिशाली हो जाए, यह समझा अनिवार्य।

राष्ट्रीय एकता खातिर अद्भुत किया तपस्या।
दूर कर दिया अपनी प्रतिभा से हर एक समस्या।

जनमानस ने सदा आपको दिल का टुकड़ा जाना।
हे सरदार पटेल! आपका सबने लोहा माना।

आज आपके जन्म दिवस को पूरा देश मनाता।
हर कोई नतमस्तक होकर श्रद्धा सुमन चढ़ाता।

करती गर्व आपके ऊपर अपनी भारत माता।
डॉक्टर ’वर्मा’ आज आपको श्रद्धा सुमन चढ़ाता।

दिव्य साधना के बल पर ही लौह पुरूष कहलाये।
मेहनत की खुशबू से पूरी दुनिया को महकाये।

होती है सर्वत्र आपकी ’’वर्मा’’ जय-जयकार।
आज आपके श्री चरणों में अभिनंदन शत् बार।

डा0 वी0 के0 वर्मा
_समाजिक कार्यकर्ता/आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय-बस्ती।