Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

लालगंज पुलिस ने 4 वारंटी को किया गिरफ्तार

बस्ती, बानपुर।(मुकेश कुमार) रविवार को पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी के पर्यवेक्षण में एवं रूधौली क्षेत्राधिकारी श्रीमती प्रिती खरवार के कुशल निर्देशन मे व लालगंज थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में 4 वारंटीयों को गिरफ्तार किया गया। लालगंज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वांछित चल रहे अभियुक्त रामशकल पुत्र दुखरन उम्र 70 वर्ष निवासी बैजीपुर सम्बन्धित मु0 नं0-47 89/05, चौथी प्रसाद पुत्र गंगादीन उम्र 70 वर्ष निवासी चित्राखोर सम्बन्धित मु0 नं0 1130/18, रामचरन पुत्र चौथी प्रसाद उम्र 50 वर्ष निवासी चित्राखोर सम्बन्धित मु0 नं0-1130/18 , राजेन्द्र पुत्र कतवारु सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी खरका सम्बन्धित मु0 नं0 293/07 थाना लालगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम मे लालगंज थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, उ0 नि0 रामभवन प्रजापति ,उ0 नि0 विरेन्द्र कुमार, उ0 नि0 महेन्द्र कुमार, हे0 का0 रोहित यादव, हे0का0 रमेश कुमार यादव, का0 अमरजीत सरोज थाना लालगंज आदि लोग मौजूद रहे।