Saturday, May 4, 2024
उत्तर प्रदेश

पटाखे से जली बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की 6 वर्षीय पोती, इलाज के दौरान मौत

प्रयागराज। अरुण कुमार प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से जलने के कारण मौत हो गई। दीपावली के दिन वह पटाखे से जल गई थी। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। वह छह साल की थी। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। उसे सुबह ही इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था।

रीता बहुगुणा जोशी प्रयागराज से बीजेपी सांसद हैं। उनके बेटे मयंक जोशी की आठ वर्षीय बच्ची दीपावाली के दिन पटाखा जलाते समय जल गई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसका शरीर 60 फीसदी जल चुका है। बच्ची की हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर किया गया।

बच्ची को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया था। दिल्ली में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही प्रयागराज स्थित घर में हड़कंप मच गया। लोग सांसद के घर पहुंचने लगे। दिल्ली से बच्ची का शव घर लाया।