Saturday, May 18, 2024
उत्तर प्रदेश

नेहरू युवा केन्द्र स्थापना दिवस पर युवाओं को सम्मानित किया गया

गाजियाबाद। 14 नबम्बर, नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के तत्वावधान में आज नेहरू युवा केन्द्र स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन एनडीआरएफ बटालियन के सभागार में किया गया.

नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी देवेन्द्र कुमार और लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एम एम एच कालेज से डा0 संजीत कुमार सिंह एवं डा 0 आरती सिंह व शम्भू दयाल डिग्री कालेज से डा0 रीना शर्मा व सुश्री प्रियंका गंगवार अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं.
इस अवसर पर स्वच्छ भारत कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए युवाओं को सम्मानित किया गया. तथा विभिन्न कार्यक्रम में सहयोग करने वाले युवा मण्डलों को खेल सामग्री वितरित की गई, जिन युवा मण्डलों ने इस वर्ष विभिन्न कार्यक्रम में सहयोग किया है उनको खेल सामान के वितरण किया गया उसमें प्रमुख रूप से नेहरू महिला मंडल, जगतपुरी, नेहरू युवा मण्डल, बखरवा , नेहरू युवा मण्डल, देवेन्द्र पुरी, नेहरू महिल मंडल , नाईपुरा , नेहरू युवा मण्डल, मुस्तफाबाद, नेहरू युवा मण्डल, कंचनपार्क , नेहरू महिला मंडल राम विहार लोनी , नेहरू महिला मंडल रावली, नेहरू युवा मण्डल फतेहपुर, नेहरू युवा मण्डल नूर नगर सिहानी , नेहरू युवा मण्डल घूकना, नेहरू युवा मण्डल कुशलिया,नेहरू महिला मंडल, सेवानगर , नेहरू महिला मंडल घूकना , नेहरू महिला मंडल, नंदग्राम नेहरू युवा मण्डल अर्थला
स्वच्छ भारत कार्यक्रम 01 से 31 अक्टूबर तक में सहयोग करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया जिनमें प्रमुख रूप से तालिब एनवाईवी, अनस युवा विकास मंडल मुस्तफाबाद लोनी, सावेज संघर्ष युवा मंडल कंचन पार्क लोनी, मानसी आत्मविशवास महिला मंडल राम विहार लोनी, अरुणा महिला मडल नईपुरा लोनी, श्रीमती भानू एनवाईवी एनवाईवी, कु क्षमा। महिला मंडल जगतपुरी, मौसम महिला मंडल जगतपुरी, गौरव शर्मा एनवाईवी, दीपक, कोपल सारा महिला मंडल सारा, रेनू एनवाईवी, सुप्रिया चौधरी नेहरू महिला मण्डल रावली, नेहा कश्यु नेहरु युवा मण्डल घुकना प्राची। नेहरु युवा मण्डल घुकना, भूमि नेहरु युवा मंडल घुकना ,श्रध्दा नेहरु युवा मंडल घुकना, दीपा नेहरु युवा मंडल घुकना, निशा सिंह नेहरु महिला मंडल सेवा नगर,पूजा पाण्डेय नेहरु महिला मंडल नंदग्राम , समीर खान नेहरू युवा मण्डल कुशलिया, ईस्माइल खाननेहरू युवा मण्डल कुशलिया, अंकित त्यागी नेहरू युवा मण्डल घूकना, शिवम शर्मा एनवाईवी, प्रवीन तिवारी नेहरू युवा मण्डल अर्थला ,विकास पूर्व एनवाईवी, सौरभ तोमर खेड़ा हापुड़ एवं अंकुर बाना संयोजक रोटरी क्लब हापुड़ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में अंकित त्यागी, विकास, के अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी संजीत कुमार सिंह डा0 संगीता, डा0 रीना शर्मा, एवं प्रियंका गंगवार ने अपने विचार प्रस्तुत किये.
कार्यक्रम का संचालन लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा ने किया, स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला युवा अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने किया,