Monday, May 6, 2024
बस्ती मण्डल

संगीता की जीत के लिये भाजपा ने निकाली पद यात्रा, पूर्व विधायक संजय ने मांगा समर्थन

बस्ती । चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रुधौली नगर पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संगीता प्रताप जायसवाल की जीत सुनिश्चित करने के लिये पद यात्रा निकाली गई। यात्रा भाजपा कार्यकर्ता नारे लगाते रहे। यात्रा बखिरा रोड से चल कर रूधौली बाजार होते हुए बलेश्वरी नगर तक पहुंची।
पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि उन्होने नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनवाया। लेकिन आदर्श नगर पंचायत में पांच सालों तक कोई विकास कार्य नहीं हो पाया। ना तो कहीं कोई सड़क बन पाई। नाली की समस्या जस की तस बनी हुई है। भारतीय जनता पार्टी की जीत से नगर पंचायत को सजाना है। भाजपा की जीत से ऑडिटोरियम विवाह घर तथा हर वार्ड में पार्क एवं पानी की व्यवस्था सहित आदि सुविधाएं मुहैया होगी। रुधौली पूरे प्रदेश में एक आदर्श नगर पंचायत बनेगा। उन्होंने कहा कि मैं नगर पंचायत के सभी आम नागरिकों के सुख दुख में शामिल होता रहा हूं। और यहां की जनता मेरी ताकत है।
पद यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पड़रौना के विधायक मनीष जयसवाल, ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, प्रदीप सिंह पिंकू, राकेश शर्मा,शशिभूषण सिंह, अखिलेश सिंह, विजय कुमार राजू, विजय तिवारी, राम उग्रह जायसवाल, रोहित अग्रहरी,महेंद्र विक्रम सिंह, आनंद पांडे, नीलम गौड़, राजकुमार चौधरी, अनिल मौर्या, रानू पाण्डेय, शैलेष पाण्डेय, स्नेह पाण्डेय, रत्नेश राय, ओम जी सोनी विकास शर्मा, अनिल कुमार पाण्डेेय मनोज सिंह सुजीत सोनी सहित आदि लोग शामिल रहे।