Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

सुख शान्ति समृद्धि के लिए कमल खिलाना जरूरी है। हरीश द्विवेदी

बस्ती। नगर निकाय चुनाव को लेकर बस्ती में मंगलवार को प्रचार समाप्त हो गया। यहां 11 मई को मतदान होना है। प्रचार अभियान के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा की ओर से रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया गया। दोपहर 12 बजे चिलचिलाती धूप में शास्त्री चौक से गांधीनगर रोडवेज होते हुए पाण्डेय बाजार तक चले चुनाव प्रचार को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम दिखाया। जिसके कारण शहर में जाम की स्थिति बनी रही। भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे की जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक विशाल पदयात्रा निकाली। जिसमे हजारो की संख्या में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूत बनाने और विकास के लिए लोगों से समर्थन मांगा। रैली की शुरुआत शास्त्री चौक से प्रारंभ हुआ, जो गांधीनगर, रोडवेज दक्षिण दरवाजा मंगल बाज़ार करुवा बाबा होते हुए पाण्डेय पहुंचकर समाप्त हुई। लोगो ने गगन चुम्बी नरो से गुंजायमान कर दिया ।
रथ पर सांसद हरीश द्विवेदी, सीमा खरे, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक रवि सोनकर, महेश शुक्ला खड़ा होकर समर्थन माँगा
भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे ने सर्वांगीण विकास के लिए लोगों से समर्थन मांगा। मौके पर उन्होंने लोगों से अपने राजनीतिक जीवन में किए गए कार्यों को एक सेवक के रूप में विकास के लिए सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास व सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ-साथ समुचित विकास और टैक्सों में आम लोगों को राहत देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहाँ हम बस्ती में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रहे है, सुख शान्ति समृद्धि के लिए कमल खिलाना जरूरी है। इससे विकास का रथ रुकने वाला नही है करते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी की विजय होने से ट्रिपल इंजन की सरकार के माध्यम से शहर का विकास तेजी से होगा। यदि विपक्ष को मौका मिलेगा तो वह सरकार ना होने का रोना रोकर बस्ती को विकास से 5 वर्ष दूर कर देगा।
प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भाजपा की ट्रिपल ईंजन यानी नगर पालिका परिषद में भी अपनी सरकार बनानी होगी। तभी असल विकास संभव हो सकेगा। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जैसा विकास हो रहा है, उसे और गति देने के लिए नगरपालिकाओं में भी लोगों को भाजपा प्रत्याशियों को जिताना होगा।
मौके पर अनिल दुबे, जटाशंकर शुक्ला, अमृत कुमार वर्मा, नितेश शर्मा, अखिलेश शुक्ला, सूरज श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, राकेश श्रीवास्तव, दुष्यन्त सिंह, अभिषेक राजभर, संजय चौरसिया, नमन चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष आशा सिंह पूर्व राज्य मंत्री सुमन सिंह, निर्मला श्रीवास्तव, ममता सिंह, शालिनी मिश्रा, संध्या दीक्षित, शिवानी सिंह, मीरा त्रिपाठी, गुडिया निषाद, उषा श्रीवास्तव, सुशीला कन्नौजिया, किरन सिंह, पूजा श्रीवास्तव, पुनीता सिंह, सरोज सिंह, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, प्रत्याशी सीमा खरे, अशोक सिंह, रवि सोनकर, राजेन्द्र तिवारी अरविन्द श्रीवास्तव, कुन्दन वर्मा सहित हजारो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।