Sunday, April 28, 2024
साहित्य जगत

लेखिका शिखा गोस्वामी बनी कांस्य पदक विजेता

मुंगेली (छत्तीसगढ़):भारत की प्रतिष्टित संस्था “प्रान्ति इंडिया” द्वारा आयोजित साहित्यिक प्रतियोगिता में लेखिका एवं साहित्यकार शिखा गोस्वामी “निहारिका” ने अपनी लगन एवं मेहनत से कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस प्रतियोगिता में पूरे भारत देश से साहित्यकारों ने हिस्सा लिया था, जिनमें तीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बेहतरीन कवियों को चुना गया। इसमें शिखा जी ने तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।
विभिन्न साहित्यिक पटलों पर जिम्मेदारी निभाने वाली निहारिका छ्त्तीसगढ़ प्रान्त के ग्राम मारो, जिला-बेमेतरा के निवासी महंत शिवशरण गिरी के छोटे पुत्र कमल गिरी की पुत्री हैं। वर्तमान में ये जिला मुंगेली ग्राम-चंद्रखुरी में निवास करती हैं।
अपनी इस पहली बेहतरीन उपलब्धि पर वे बेहद खुश हैं एवं वे अपनी इस कामयाबी का सारा श्रेय अपने शुभचिंतकों को देती हैं।
शिखा की इस उपलब्धि पर अनेक साहित्यिक संस्थाओं, पदाधिकारियों, साहित्यिक मनीषियों ने बधाइयां शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है