Wednesday, May 15, 2024
साहित्य जगत

आर्यावर्ती सरोज “आर्या” पर आधारित विशेषांक का लोकार्पण

लखनऊ।”करुणा” साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, लखनऊ के स्थापना दिवस एवं “ट्रू मिडिया” पत्रिका आर्यावर्ती सरोज “आर्या” पर आधारित विशेषांक का लोकार्पण 21मार्च को सम्पन्न हुआ।

21 मार्च साहित्यकार आर्यावर्ती सरोज “आर्या” के अवतरण दिवस पर उनके साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था – “करुणा” साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, लखनऊ की स्थापना हुई। साथ ही उन पर आधारित विशेषांक- आर्यावर्ती सरोज “आर्या” “साहित्य के क्षितिज पर उभरती एक नई तारिका” एवं “आदित्य संस्कृति” पत्रिका द्वारा प्रकाशित विशेषांक- साहित्यकार आर्यावर्ती सरोज “आर्या” विशेषांक का लोकार्पण समारोह दिनांक २१ मार्च २०२१ दिन रविवार को सायं काल 5:30 से यू पी प्रेसक्लब लखनऊ में सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम की वरेण्य अतिथि- श्रीमती अलका वर्मा-(पूर्व न्यायिक सदस्य, रेलवे क्लेम्स ट्राइब्यूनल) मुख्य अतिथि- प्रो.(डॉ) मोहम्मद मुज़ज्मिल (पूर्व कुलपति रुहेलखंड एवं आगरा वि.वि. लखनऊ) अध्यक्ष- साहित्य भूषण डॉ.रंगनाथ मिश्र “सत्य”(संस्थापक/अध्यक्ष-अ.भा.अगीत परिषद, लखनऊ एवं संरक्षक-“नवसृजन” साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था) अति विशिष्ट अतिथि-वरिष्ठ साहित्यकार वी जी गोस्वामी (पूर्व अधिष्ठाता-विधि विभाग ल.वि.वि.लखनऊ) विशिष्ट अतिथि-द्वय -प्रो.(डॉ) उषा सिन्हा (पूर्व विभागाध्यक्ष-भाषा विज्ञान विभाग ल.वि.वि.लखनऊ) एवं डॉ सुल्तान शाकिर हाशमी (पूर्व-सलाहकार सदस्य-योजना भारत सरकार) रहे।

समारोह में “ट्रू मिडिया” पत्रिका एवं “आदित्य संस्कृति” पत्रिका द्वारा प्रातिभ कवयित्री/लेखिका श्रीमती आर्यावर्ती सरोज “आर्या” के साहित्यिक अवदान पर प्रकाशित विशेषांकों का लोकार्पण मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया। श्रीमती आर्यावर्ती सरोज “आर्या” जी को उनके जन्मदिन के अवसर पर दोनों संस्थाओं-(अ.भा.अगीत परिषद, लखनऊ एवं “नवसृजन”साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, लखनऊ) द्वारा साहित्य प्रभाकर सम्मान, अंगवस्त्र एवं श्री फल द्वारा सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने”करुणा”साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, लखनऊ के स्थापना दिवस पर तथा लोकार्पण संग्रह के प्रति अपने-अपने विचार विस्तार से व्यक्त करते हुए श्री मती आर्यावर्ती सरोज “आर्या” को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।
श्रीमती आर्यावर्ती सरोज “आर्या” ने इस अवसर पर अपने कुछ रचनाओं का पाठ किया जिसमें सर्व प्रथम अपने माता-पिता (पिता-श्री सूर्यभान एवं मां- करुणा)के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनकी स्तुति में”स्तुति मातृ-पितृ” पाठ किया। सभागार में उपस्थित सभी अतिथिजनों के प्रति आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित की।
प्रथम स्थापना दिवस पर आर्यावर्ती सरोज “आर्या” जी ने साहित्य एवं भिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान हेतु पांच विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया। जिनमें डॉ अलका प्रमोद जी, डॉ अमिता दुबे, डॉ नीलम राकेश, डॉ अर्चना प्रकाश एवं श्रीमती शशि श्रेया रहीं। उन्हें “करुणा”साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, लखनऊ की ओर से अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं माल्यार्पण कर उनका विशेष सम्मान किया गया।

डॉ योगेश के संचालन एवं प्रातिभ कवयित्री श्री मती शशि श्रेया की वाणी वंदना से आरंभ इस समारोह में नगर के अनेक वरिष्ठ और युवा रचनाकारों ने भाग लिया। मंचस्थ अतिथियों को प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र व माल्यार्पण द्वारा तथा लगभग सौ रचनाकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सर्व श्री प्रवीण त्रिपाठी, आकांक्षा त्रिपाठी (रिया) आदर्श त्रिपाठी, श्री युगल किशोर”निडर” , कुमार तरल, मुरली मनोहर कपूर “निर्दोष” , रामप्रकाश शुक्ल “प्रकाश” , डॉ योगेश,देवेश द्विवेदी “देवेश”, विशाल मिश्र,तेज नारायण श्रीवास्तव “राही”, मनमोहन बाराकोटी, मुकेश कुमार मिश्र, अभिषेक शुक्ल,शिवा शुक्ल,लव तिवारी,अलका स्थाना, श्री मती अमिता सिंह,मंजू सक्सेना, विजय कुमारी मौर्य ने अपनी उपस्थिति के द्वारा समारोह को गरिमा प्रदान की। अतिथियों का स्वागत तथा धन्यवाद ज्ञापन देवेश द्विवेदी “देवेश” ने किया। कार्यक्रम में राजेश कुमार श्रीवास्तव,शिवा शुक्ल,लव तिवारी, दीपक यादव का सहयोग सराहनीय रहा।