Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

साइकिल से बस्ती पहुंचे भाजपा प्रचारक

बस्ती भाजपा कार्यालय पर बुधवार को 107050 किमी साइकिल यात्रा कर पहुंचे पार्टी प्रचारक रणजीत सिंह , अरविन्द सिंह का स्वागत युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता , जिला मंत्री प्रदीप चौधरी , जिला मंत्री दिव्यांशु दुबे ने किया।
भाजपा प्रचारकों ने बताया उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के नेतृत्व में 1 जनवरी 2022 से संतकबीर नगर से यात्रा शुरू कर बलिया, सोनभद्र, आजमगढ़, मेरठ , कानपुर ,प्रयागराज, बाराबंकी ,सीतापुर सहित 42 जिलों में 10750 किलोमीटर की यात्रा पूरी की है निकाय चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं स्वागत के दौरान रवि जयसवाल, उत्कर्ष शुक्ला ,अरविंद कुमार, जॉन पाण्डेय, संतोष भारद्वाज, विशाल गुप्ता, देवानंद पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे ।