Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

जिले में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुई महिला पुलिस निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय

बस्ती।अंतरराष्ट्रीय महिला पुलिस दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को निशु वेलफेयर फाउंडेशन एवं मां गायत्री जन सेवा संस्थान, लखनऊ द्वारा आयोजित महिला पुलिस सम्मान समारोह लखनऊ में माननीय उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री बृजेश पाठक जी की धर्मपत्नी श्रीमती नम्रता पाठक जी, माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक लखनऊ श्री आशुतोष टंडन गोपाल जी एवं महापौर लखनऊ श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें प्रभारी निरीक्षक महिला थाना जनपद बस्ती भाग्यवती पांडेय को भी सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि! जनपद बस्ती में फांसी लगाने वाली महिला की जान बचाने पर उक्त सम्मान दिया गया। महिला थाना अध्यक्ष भगवती पांडे ने बताया कि हम और हमारे महिला टीम के द्वारा और भी बेहतरीन प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हम लोग निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद करते हैं। और आगे करके भी रहेंगे महिला थाना अध्यक्ष भगवती पांडे में बताया ठीक महिलाओं की समस्याओं को उक्त निदान हमारी प्राथमिकता है। इस मौके पर महिला सिपाहियों में खुशी का माहौल दिखाई दिया। भाग्यवती पांडेय के इस उत्कृष्ट कार्य की अधिकारियों ने सराहना भी किया।