Thursday, May 23, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा के बहकावे में नहीं आएगा किसान और बेरोजगार – महेंद्र श्रीवास्तव

बस्ती।भाजपा सरकार भविष्य को लेकर चिंतित , जिससे अपनी गलतियों का एहसास होने लगा है। महेंद्र श्रीवास्तव प्रदेश महासचिव सूचना का अधिकार कांग्रेश कमेटी ने बताया कि भाजपा सरकार ने 5 और 10 रुपए पेट्रोल, डीजल का दाम कम करके “लगता है भाजपा सरकार तीर मार लिए हैं” देश में महंगाई,बेरोजगारी चरम सीमा पर है| किसान यूनियन द्वारा अभी कुछ दिन पहले जगह-जगह मोदी और योगी का पुतला फूंक रहे हैं |

महंगाई बढ़ने से लोगों में इतनी समस्याएं आ गई हैं की त्योहार को तो छोड़िए गरीब अपने 2 जून की रोटी के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं। लोग तो लोगो को कांग्रेश के दिन याद आ रहे है। आपातकाल के समय भी इतनी तेज महंगाई नहीं बड़ी जो इस सरकार ने पिछले कुछ सालों में कर दिया। जब पेट्रोल और डीजल का दाम 60 और 70 मैं था तब भाजपाइयों को हमेशा महंगा लगता था अब कुछ ही दिनों में पेट्रोल का दाम 107 के पार करके 5 रुपए पर घटाकर भाजपाई नेता ऐसे बात कर रहे हैं , मनो लगता है कि डीजल पेट्रोल एकदम फ्री कर दिए हैं।
वहीं पिछले 4 वर्षों से बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है जिससे हर वर्ष पढ़ाई कर रहे बच्चों बेरोजगारी के चलते आत्महत्या करने से मजबूर हैं। शिक्षित होने के बावजूद भी नोकरी ना मिलने से देश के युवा अपना भविष्य अंधकार माय समझ आत्महत्या का रास्ता अपनाते है। यह देश के सबसे दुखद दिन है|