Sunday, May 5, 2024
बस्ती मण्डल

दुनियां में सबसे युवा देश है भारत- दयाशंकर सिंह

-छात्र संघ के उद्घाटन में युवा शक्ति के मजबूती पर जोर

बस्ती । पूरी दुनियां में भारत सबसे युवा देश है। यहां दुनियां की सबसे ज्यादा युवा आबादी है। हमें इसका सकारात्मक उपयोग करना होगा। जिससे भारत को विश्व गुरू बनाया जा सके। उक्त बातें छात्र संघ उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के राज्य परिवहन मंत्री व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह ने कहा। इस मौके पर उन्होंने जर्जर भवनों के लिए 20 लाख रूपए की राशि देने का वायदा किया।
विशिष्ट अतिथि सांसद व राष्ट्रीय मंत्री भाजपा हरीश द्विवेदी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए छात्रसंघ के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने राजनीतिक सफर के बारे में बताते हुए कहा की युवाओं को राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलना चाहिए। जिससे एक मजबूत और सजग राष्ट्र का निर्माण हो सके।
हर्रैया विधायक अजय सिंह ने कहा की छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति होती है। युवाओं को सही दिशा में काम करना होगा। जिससे देश सबल और सशक्त हो। इस मौके पर उन्होने 25 लाख रूपए से सभागर बनवाने की घोषणा की।
छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत करते हुये एपीएनपीजी कालेज को बेहतर बनाने के लिये सहयोग का आग्रह किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री आनंद गौरव ने कहा की एबीवीपी देशहित के लिए हमेशा तत्पर रहता है। संगठन से जुड़े विद्यार्थी हमेशा समाज के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण से कार्य करते है। ऐसे में हमें भारत को एक मजबूत देश के रूप में विकसित करने के लिए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देना होगा।
विभाग संयोजक अमर्त्य सुंदरम पाण्डेय व शिवानंद जी ने छात्रसंघ उदघाटन कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए आये हुए अतिथियों का स्वगत किया। कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काम करना गर्व का विषय होता है। संगठन को मजूबत बनाने में प्रत्येक विद्यार्थी का विशेष प्रयास होता है। जिस तरह से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एपीएन डिग्री कालेज में जीत का परचम लहराया है। वैसे ही आने वाले चुनावों में एबीवीपी जीत दर्ज कराने के साथ समाज को संवारने में अग्रिम भूमिका निभाती रहेगी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णचन्द्र सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह, प्रमोद पाण्डेय, रितेष गुप्ता, शुभम पाठक, शुभम मिश्रा, अम्बुज पटेल के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।