Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

पुलिस की सक्रियता से बवाल टला, सपा भाजपा आमने सामने

बस्ती। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच शनिवार सुबह लगभग 09.30 पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चैधरी के आवास पर सपा व भाजपा समर्थक उस समय आमने सामने हो गए जब भाजपा प्रत्याशी संजय चैधरी पूर्व मंत्री राम प्रसाद चैधरी से शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे। संजय ने आरोप लगाया कि सपा समर्थकों ने पूर्व मंत्री से मिलने नहीं दिया और उनके साथ अभद्रता भी की। वहीं पूर्व मंत्री राम प्रसाद चैधरी ने संजय की बातों का खंडन करते हुए कहते हैं कि संजय का मुझसे मिलने के पीछे की मंशा ठीक नहीं थी। वह सपा कार्यकर्ताओं से बवाल कर मुकदमा दर्ज कराना चाह रहे थे।

हलांकि पुलिस की सक्रियता से कोई घटना नही घटित हो पायी। कुछ ही देर मे भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जो प्रत्येक गतिविधियों पर सतर्क नजर रखे हुए थी।

सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी संजय चैधरी राम प्रसाद चैधरी जी के गेट के भीतर दाखिल हो गए थे, गुंडई कर रहे थे। इतना ही नहीं गेट के बाहर किसी को न निकलने देने के धमकी देते हुए उन्होने गेट पर ताला भी जड़ दिया था। सूचना पुलिस को लगी और फोर्स पहुंच गई।