Saturday, May 11, 2024
साहित्य जगत

रवीन्द्रनाथ टैगोर मेमोरियल सम्मान 2022 से कवयित्री सरिता त्रिपाठी सम्मानित

लखनऊ। भारत के प्रतिष्ठित साहित्यकारों में से बस्ती, उत्तर प्रदेश की मूल निवासी, सीडीआरआई लखनऊ में कार्यरत कवयित्री सरिता त्रिपाठी को दुनिया के सबसे सक्रिय लेखक मंच मोटीवेशनल स्ट्रिप्स द्वारा इस वर्ष के प्रतिष्ठित रवीन्द्रनाथ टैगोर मेमोरियल लिटेररी ऑनर्स 2022 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संयुक्त संघ संस्कृति विभाग, सेशेल्स की सरकारी पत्रिका सिपय् के साथ प्रदान किया गया।

इस सम्मान की घोषणा मोटीवेशनल स्ट्रिप्स के संस्थापक शिजू यच पल्लीताज़हथे और फोरम निदेशक सबरीना ब्रायंट द्वारा शनिवार को वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया। साल 2022 का यह सम्मान 50 से अधिक देशों के साहित्यकारों के कार्यो का गहन मूल्यांकन करके प्रदान किया गया।

167 से अधिक देशों के लेखकों की सक्रिय भागीदारी के साथ मोटीवेशनल स्ट्रिप्स मंच दुनियाभर में एक काव्य अनुसंधान एवं अध्ययन केन्द्र के रूप मे लोकप्रिय है जिसके मासिक आगंतुक 7 मिलियन को पार कर जाते हैं। आदरणीय शिजू जी ने कवयित्री को बधाई देते हुए निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी।