Wednesday, April 24, 2024
साहित्य जगत

डाक्टर महिमा सिंह  को मिला “साहित्य गौरव” सम्मान ।

विश्व रिकॉर्ड कवि सम्मेलन

बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (अंतरराष्ट्रीय) द्वारा विश्व के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए कवयित्री डाक्टर महिमा सिंह जी को बुलंदी संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी, मातृका बहुगुणा (राष्ट्रीय सचिव), राकेश शर्मा (था.उपाध्यक्ष) एंव संरक्षक पंकज शर्मा द्वारा “साहित्य गौरव” सम्मान प्रदान किया गया l
ज्ञातव्य है कि 21 अगस्त से 6 सितंबर 2022 तक चले आयोजन में 35 देशों के 3970 कवियों/ कवयित्रियों ने क्रमानुसार लगातार ४०० घंटे काव्यपाठ किया जिसे विश्व रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। पिछले वर्ष बुलंदी संस्था ने हिंदी के प्रचार -प्रसार हेतु 207 घण्टे का अनवरत कार्यक्रम आयोजित करवाया था, उसे भी विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। कवियत्री डॉक्टर महिमा सिंह जी ने बताया की इस आयोजन की विशेष बात यह थी कि संचालन करने वाले सभी व्यक्ति इतने सहज और व्यवहार कुशल थे कि इतना बड़ा आयोजन होने के बाद भी वे सभी को पूरा समय दे रहे थे और बहुत विनम्रता से बात कर रहे थे जो की बहुत ही कम देखने को मिलता है।
डाक्टर महिमा सिंह जी को “साहित्य गौरव” सम्मान प्राप्त होने पर देश विदेश के अनेक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं, पदाधिकारियों, कवियों, कवयित्रियों ने उन्हें बधाइयां शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल और स्वस्थ जीवन की कामना की है।
डॉक्टर महिमा सिंह जी ने कहा कि वह इस आयोजन में शामिल हुई इसके लिए भी संस्थान की बहुत ही आभारी हैं यह सम्मान पाकर अत्यंत प्रसन्न और गौरवान्वित है।