Friday, June 28, 2024
Others

यूपी में इन एजेसियों के एग्जिट पोल से सपा को बड़ी राहत, देखें किसको मिल रही कितनी सीटें

यूपी पोल: उत्तर प्रदेश में सातवें और अंतिम चरण में मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत EVM में बन्द हो गई। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। फिलहाल तमाम एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को 300 अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं। लेकिन कुछ एग्जिट पोल ऐसे भी हैं जिनसे सपा को राहत मिलती दिख रही हैं। देशबंधु के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को 134 से 150 सीटें, समाजवादी पार्टी को 228 से 244 सीटें, बसपा को 10 से 24 सीट, व कांग्रेस को 1-9 सीटें मिलती दिख रही हैं। अगर वही बात इंडिया टीवी ग्राउंड जीरो के एग्जिट पोल की करें तो भारतीय जनता पार्टी को 180 से 220 सीटें, समाजवादी पार्टी को 168 से 208 सीटें, बसपा को 2-12 सीटें, कांग्रेस स्कोर 2 से 8 सीटें मिलती दिख रही हैं। यूसी न्यूज़ डिजिटल के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को 140 से 155 सीटें, समाजवादी पार्टी को 220 से 235 सीटें, बसपा को 15 से 25 सीटें, कांग्रेस को 4-10 सीटें मिल रही हैं। अब देखने वाली बात होगी कि 10 मार्च को फैसला किसके पक्ष में जाता है।