Saturday, June 29, 2024
साहित्य जगत

शुभ दिन २६ जनवरी का

शुभ दिन २६ जनवरी का,
हमको बहुत ही प्यारा है।
देश आज गणतंत्र बना..,
यह राष्ट्रीय पर्व हमारा है।।

अपनी आजादी की खातिर,
वीर शहीद हुए बलिदान।
लहु से अपने लिख वे गए,
प्यारा देश ये हिन्दुस्तान।।

जन्म भूमि है,कर्म भूमि है,
समर भूमि है,अमर भूमि है।
कतरा -कतरा इसे समर्पित,
आन -बान है इसे ही अर्पित।।

हमको जान से प्यारा है,
ये भारत देश हमारा है।
हम इस पर मिट जाएंगे,
लेकिन इसे बचाएंगे।।

मुट्ठी भर हैं कुछ गद्दार,
उनको धूल घटाएंगे।
बुरी नज़र वालों की आंखों,
पर चश्मा चढ़ाएंगे …..।।

देश भक्ति का पाठ पढ़ाकर,
देश भक्ति सिखाएंगे……।
यदि फिर भी ना सीख सके,
तो उनको सबक सिखाएंगे।।

गद्दारों की गद्दारी ना,
हमको तनिक गवारा है।
उठो!देश के वीर सपूतों !
देश ने तुम्हें पुकारा है।।

शुभ दिन २६ जनवरी का,
हमको बहुत ही प्यारा है।
देश आज गणतंत्र बना,
यह राष्ट्रीय पर्व हमारा है।।

आर्यावर्ती सरोज “आर्या”
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)