Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

सर्दियों में सेहत के लिए वरदान है खजूर – डॉ नवीन सिंह

बस्ती 03 जनवरी। विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर डॉ नवीन सिंह ने बताया कि सर्दियों में पाचन तंत्र ठीक करें-ठंड के दिनों में पाचन क्रिया गड़बड़ा जाती है। क्‍योंकि ठंड में भूख बहुत लगती है लेकिन घूमते नहीं है। ऐसे में खाना पचता नहीं है और पेट खराब हो जाता है। इसके लिए खजूर का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर आपके पाचक रस के स्राव को बढ़ाता है।
डॉ नवीन सिंह ने बताया कि स्किन को बनाएं ग्लोइंग – खजूर सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए बेहद अच्‍छा होता है। सर्द हवा से ठंड में स्किन सूख जाती है। जिससे खिंचाव होने लगता है और कई बार स्किन फट भी जाती है। इसलिए खजूर का सेवन करना चाहिए। यह आपकी स्किन की नमी को सामान्य रखने में मदद करेगा। ऊर्जा के लिए सबसे अच्‍छा स्‍त्रोत – दरअसल, खजूर गर्म होता है। जो आपके शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। जिससे बॉडी में फुर्ती बनी रहती है। और ठंड में काम करने में भी परेशानी नहीं आती है। खजूर में कार्बोहाइड्रेट होता है।

डॉ नवीन ने बताया कि दिल को दे आराम – खजूर में मौजूद फाइबर और पोटेशियम शरीर के लिए जरूरी स्‍त्रोत है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने मेंमदद करता है। इसमें आइसोफ्लेवोंस पाया जाता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। क्‍योंकि ठंड के दिनों में हृदयाघात का खतरा अधिक होता है।

डॉ नवीन ने बताया कि नींद का सबसे अच्‍छा स्‍त्रोत – अगर आपको बहुत अधिक ठंड लगने से नींद नहीं आती है तो रात को खजूर का दूध जरूर पीएं। इसके लिए एक गिलास से अधिक दूध लें। उसमें 8 से 10 खजूर को साफ करके डाल दें। 15 से 20 मिनट तक उसे उबालें। अगर दूध गाढ़ा नहीं पड़ता है तो उसेथोड़ी देर और उबालें। इसके बाद रात को सोने से पहले उसे पीकर सोएं। इसके बाद रात को पानी नहीं पिएं। इससे सर्दी-जुकाम भी नहीं होगी। रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।