Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

इण्डियन मेडिसिन एसोसिएशन के नेतृत्व में शिविर लगाकर स्वास्थ्य सम्बन्धित दी गई जानकारी

बनकटी/बस्ती। चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय मथौली बनकटी में इंडियन मेडिसिन एसोसिएशन के नेतृत्व में मिशन पिंक हेल्थ शिविर का अयोजन किया गया।इस मिशन के तहत के 11 से 19 वर्ष तक के छात्राओ को स्वास्थ्य से सम्बन्धित जानकारी दी गई। वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डाँ०पी एल मिश्रा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य है तो सब कुछ है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने महिलाओं से संबंधित कई बीमारियों को छात्राओ को बताते हुए उसके लक्षण और उससे बचने के उपायों के बारे में बारीकी से चर्चा करते हुए मानसिक स्वास्थ्य, मातृत्व सुरक्षा, किशोरावस्था,पीरियड्स सम्बंधित जानकारी दी गई।
डॉ०अल्का शुक्ला ने एनीमिया से संबंधित कई जानकारी देते हुए लिवर, किडनी, इन्फेक्शन, थकावट आदि के लक्षण व उससे बचने के उपायो पर चर्चा की गई। जिला अस्पताल बस्ती के ब्लड बैंक की टीम भी उपस्थित रही ।और प्रत्येक छात्राओ का हिमोग्लोबिन व ब्लड ग्रुप चेक किया गया।
इस अवसर पर डॉ० नीलम सिंह, उषा सिंह,रूपाली सिंह, रोटरी क्लब के अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, संस्थापक राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त वंशराज मौर्य, प्राचार्य अनीता मौर्य,प्रबंधक डॉ०अनिल मौर्य व विद्यालय का समस्त परिवार मौजूद रहा।