Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

जन विश्वास यात्रा की सफलता से बढी ताकत- वी.सी. पाण्डेय

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन विश्वास यात्रा के समापन अवसर पर भागीदारी के लिये पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। सोमवार को एपीएन पी.जी. कालेज के मैदान में आयोजित सभा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सम्बोधित किया। भाजपा नेता वृन्दावन चन्द्रभान ‘वी.सी.’ पाण्डेय के समर्थक मनोज त्रिपाठी के साथ सभा में पहुंचे। कडाके की ठंड के बावजूद लोगों में उत्साह दिखा।

भाजपा नेता वी.सी. पाण्डेय ने दूरभाष पर बताया कि वे स्वयं सभा में विषम परिस्थिति में हिस्सा नहीं ले पाये किन्तु जन विश्वास यात्रा के समापन अवसर पर जिस प्रकार से लोग स्वतः प्रेरणा से उमड़े इससे स्पष्ट है कि भाजपा प्रदेश में मजबूत सरकार बनाने जा रही है। कहा कि भाजपा अपने नीति, कार्यक्रम के आधार पर जीत सुनिश्चित करेगी इसमें संदेह नहीं है। सभा में वी.सी. पाण्डेय समर्थक अनुराग ओझा, गौरव सिंह, चन्दन पान्डेय, प्रकाश चौधरी, परमात्मा गौतम, चन्द्र भूषण ओझा, महेश यादव, बृजेश पाल, राजेंद्र गौतम, महेश मोर्य, आनन्द शुक्ला, अमन सिह, सौरभ पान्डेय, विवेक मिश्रा, अमित पान्डेय, पारस गौतम राजन, शिवकुमार, उमेश, पप्पू, संजय सुनील, विवेक पान्डेय, रिषभ पान्डेय अतुल चन्द्र शुक्ला, जिज्ञासा के साथ ही सैकड़ो लोग शामिल रहे।