Tuesday, May 7, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा ने देश छोड़कर सब कुछ बेच दिया-काजी इमरान लतीफ

बस्ती।आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता काजी इमरान लतीफ ने कहा देश नही बिकने दूंगा का भरोसा दिलाकर सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश छोड़कर सब बेंच दिया। राजनीतिक भ्रष्टाचार की पोषक भाजपा ने सत्ता हथियाने के लिये हर प्रकार के उपाय अपनाये। वे हरदिया में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

‘आप’ नेता ने कहा पिछले सात सालों में पार्टी ने विकास का नही वरन येन केन प्रकारेण सत्ता हासिल करने का मॉडल खड़ा किया। जनता सब जान चुकी है। साथ ही दिल्ली की लोकप्रिय केजरीवाल सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ता घर घर जाकर बता रहे हैं तो एक तुलनात्मक तस्वीर सामने आ रही है। भाजपा की बौखलाहट का ये सबसे कड़ा कारण है। इमरान लतीफ ने कहा आम आदमी पार्टी बसती जिले की सभी सीटों पर पंचायत चुनाव लड़ेगी। तैयारियां पूरी हो गयी हैं। प्रत्याशियों के चयन को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

पंचायत और नगरपालिका चुनावों में दूसरे राज्यों से आये नतीजे गवाह है कि जनता आम आदमी पार्टी को मौका देना चाहती है। छात्र युवा संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दूबे ने कहा परिवर्तन की हवा चल रही है। स्वच्छ और इमानदार राजनीति की शुरूआत हो चुकी है। जनता को गुमराह करना अब मुश्किल है क्योंकि ‘आप’ मोदी सरकार का विकल्प बनने जा रही है। बैठक को जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद, जनकराज, तिलकराम चौधरी, किरन यादव, मीरा कठेरिया सहित दर्जनों वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इरशाद अली, वंदन तिवारी, पीसी पांडे,,पप्पू मिश्रा, सत्यप्रकाश पटेल, शेषनाथ चौधरी, कमलेश पाण्डेय, रामसागर कनोजिया, महेन्द्र वरूण, रामअधार गौतम, मो. रफीक, देवमणि आदि का योगदान रहा।