Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

विधि विधान से हुई श्री परशुराम मूर्ति की स्थापना

बस्ती । वैैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से आचार्य सुरेश शास्त्री, देवेश तिवारी के मार्ग दर्शन में सल्टौआ विकास खण्ड क्षेत्र के फेरसम से श्रीराम विवाह के दिन श्री परशुराम मंदिर मूर्ति स्थापना सम्पन्न हुई।

कडाके की ठंड के बावजूद आस्थावान श्रद्धालु सबेरे से ही जुटने लगे। रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल, मेधा प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी, राजेश द्विवेदी, बबिता शुक्ल, अमित, उमेश पाण्डेय मुन्ना, राजन, हरिओम के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने पूजन अर्चन में हिस्सा लिया। हवन यज्ञ के साथ प्रसाद वितरण किया गया।
आयोजक अंकेश पाण्डेय ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर संध्या पाण्डेय, रीमा पाण्डेय, मोनिका पाण्डेय, आराधना पाण्डेय, मान्या पाण्डेय, श्रुति पाण्डेय जितेन्द्र पाण्डेय, अजय पाण्डेय, अंकित त्रिपाठी, हेमन्त, विपिन मिश्र, शिवांश त्रिपाठी, प्रशान्त पाण्डेय, अतुल पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, सतीश शुक्ल, मनीष दूबे, अरविन्द तिवारी, वरूण चतुर्वेदी, सोनू उपाध्याय, मंटू उपाध्याय, पंकज पाठक, यशकान्त तिवारी, राजवीर सहित सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।