Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

किसान आन्दोलन के समर्थन में बैलगाडी पर निकले समाजवादी, लगाये सरकार विरोधी नारे

बस्ती । किसान आन्दोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओ का संघर्ष विभिन्न रूपों में पिछले 13 दिनों से लगातार जारी है। शनिवार को समाजवादी नेता पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में बैलगाडी पर सवार होकर निकले और लगातार जारी डीजल, पेट्रोल मूल्य वृद्धि वापस लिये जाने के साथ ही तीन किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग किया । वाल्टरगंज क्षेत्र के बक्सई चौराहे पर सपा नेता कार्यकर्ता राघवेन्द्र सिंह, विश्वम्भर चौधरी, रजनीश यादव के नेतृत्व में एकत्र हुये और सरकार विरोधी नारे लगाते हुये कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों की आवाज को गंभीरता से नहीं ले रही है। जब सपा नेता बैलगाडी पर सवार होकर एवं पद यात्रा करते हुये वाल्टरगंज होते हुये मनौरी चौराहे के लिये निकले तो वाल्टरगंज पुलिस ने सपा नेताओं को थाने में पास हिरासत में ले लिया। पुलिस से छिटपुट झड़पें भी हुई। लगभग दो घंटे के बाद पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि किसान पिछले 24 दिनों से दिल्ली बार्डर पर कडाके की ठंड के बीच किसान विरोधी तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं किन्तु प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के किसानों से डिजिटल संवाद बनाने में व्यस्त है। अच्छा हो कि किसानों को अलग-थलग करने, उनमें फूट डालने की जगह किसानों की मांगोें पर उदारता से विचार करे। प्रजातंत्र में सरकारों का अहंकार ठीक नहीं है। 22 किसानों की शहादत के बाद भी सरकार की चुप्पी हैरान करने वाली है।
बैलगाड़ी पर सवार होकर किसानों के समर्थन में निकली बैलगाडी एवं पद यात्रा में मुख्य रूप से जावेद पिण्डारी, महेश तिवारी, अरविन्द सोनकर, सुरेन्द्र सिंह छोटे, राजेन्द्र चौरसिया, विवेक कुमार शुक्ल, राम सनेही यादव, सर्वेश यादव विक्की, राम उजागिर गौतम, मो. जावेद, अखिलेश यादव, अभिषेक उपाध्याय, ज्ञानचन्द चौधरी, गिरीश चन्द्र, रामवृक्ष यादव, भोला पाण्डेय, युनूस आलम, लोकेश यादव, जहीर खान, कल्लू मोदनवाल, जर्सी यादव, चंदन चौधरी, मुन्ना चौधरी, यशपाल यादव, रजवन्त यादव, राम अजोर यादव, हेमन्त चौधरी, मो. साहिर, पिन्टू, अरविन्द चौधरी, राम अवध चौधरी, पवन यादव, प्रशान्त यादव, चन्द्रशेखर यादव, अरूण चौधरी, छोटू मिश्र, गोपाल चौधरी, श्याम यादव, योगेन्द्र यादव, मनोज राना, संजय कश्यप, मल्लू शाहनी, पिकूं गौतम के साथ ही सपा के अनेक नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।