Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म ,376 के तहत केस दर्ज

बस्ती।वाल्टरगंज पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष डीके सरोज ने बताया कि हर्रैया थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी सुरेन्द्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

23 वर्षीय पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि हर्रैया का रहने वाला सुरेन्द्र से मुलाकात हुई। दोनों के बीच बातें होने लगी है। आरोपी जनवरी 2020 में शादी का झांसा देकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह शादी करने का झांसा देता रहा। जब शादी करने के लिए दबाव बनाया तो साफ मना कर दिया। पीड़िता ने थाने पर पहुंचकर आपबीती बताई। पुलिस केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है।