Saturday, June 29, 2024
साहित्य जगत

पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान में विश्व संगीत दिवस एवं विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या कार्यक्रम आयोजित

बस्ती, विश्व संगीत दिवस एवं विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर पं0 ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान में संगीत/योग का कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। संगीत शिक्षक राजेश आर्य, शिक्षिका कु0 ज्योति ने कहा कि 21 जून को पूरी दुनिया में विश्व संगीत मनाया जाता है। इसकी शुरूआत 1982 से फ्रांस में शुरू हुई थी जिसे फेटे-डी-ला म्युजिक के नाम से भी जाना जाता है।
प्रबंधक विनोद कुमार उपाध्याय, सचिव संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि 21 जून को संगीत उत्सव एवं योग दिवस दोनों का आनन्द लोग उठाते हैं। अगर शरीर और मन दोनो स्वस्थ है तभी व्यक्ति कुछ कर सकता है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वन्दना से हुआ। इसके बाद राग भूपाली, को अंशिका, अर्पणा,स्वरीशा, नब्या, रणविजय स्वरांग, सदरेआलम, अंकित, शिवम ने प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इसके बाद (संस्कृत) में देश गीत, हिंदी गीत, लोकगीत, को आयुषी, अनवी, शालिनी, विकास, आदर्श, शैलेश, आदित्य, प्रमोद, पंकज, अरविंद, आशुतोष, शुभ ने प्रस्तुत कर कार्यक्रम को नई ऊंचाई दी। अंत में बच्चों ने योगाभ्यास भी किया।