Tuesday, May 14, 2024
बस्ती मण्डल

ध्रुव चरित्र की कथा सुनकर भावविभोर हुए श्रोता

बस्ती। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी बस्ती मे चल रही श्रीमद् भागवत कथा में आज द्वितीय दिवस कथा व्यास अयोध्या से पधारे स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज ने आज कथा का महत्यम बताते हुए सती चरित्र एंव कपिलो पाख्यान तथा परीक्षित श्राप व ध्रुव चरित्र की कथा सुनाई। उन्होंने भक्तराज ध्रुव की कथा के माध्यम से श्रोताओं को भक्ति और दृढ़ संकल्प को विस्तार से समझाया। ध्रुव चरित्र की कहानी सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए और संकल्प और विश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने की सीख ली।
उत्तानपाद की सुनीति और सुरुचि नामक दो भार्याएं थीं। राजा उत्तानपाद के सुनीति से ध्रुव तथा सुरुचि से उत्तम नामक पुत्र हुए। सुनीति बड़ी रानी थी, पर राजा उत्तानपाद का प्रेम सुरुचि के प्रति अधिक था। एक बार राजा उत्तानपाद ध्रुव को गोद में लिए बैठे थे, तभी छोटी रानी सुरुचि वहां आई। अपने सौत के पुत्र ध्रुव को राजा की गोद में बैठे देख कर वह ईर्ष्या से जल उठी। झपटकर उसने ध्रुव को राजा की गोद से खींच लिया और अपने पुत्र उत्तम को उनकी गोद में बिठाते हुए कहा, रे मूर्ख! राजा की गोद में वही बालक बैठ सकता है, जो मेरी कोख से उत्पन्न हुआ है। तू मेरी कोख से उत्पन्न नहीं हुआ है। तुझे इनकी गोद में तथा राजसिंहासन पर बैठने का अधिकार नहीं है। यदि तेरी इच्छा राज सिंहासन प्राप्त करने की है तो भगवान नारायण का भजन कर। उनकी कृपा से जब तू मेरे गर्भ से उत्पन्न होगा तभी राजपद को प्राप्त कर सकेगा। बालक ध्रुव अल्पकाल में ही उसकी तपस्या से भगवान नारायण उनसे प्रसन्न होकर उसे दर्शन देकर कहा, हे राजकुमार! मैं तेरे अन्तःकरण की बात को जानता हूं। तेरी सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी। समस्त प्रकार के सर्वोत्तम ऐश्वर्य भोग कर अंत समय में तू मेरे लोक को प्राप्त करेगा, इसलिए हमें समझना चाहिए नाम जप व दृढ संकल्प से ही भगवत प्राप्ति सम्भव।
तथा आज दिनांक 29.03.2024 दिन शुक्रवार को भरत चरित्र, प्रह्लाद चरित्र एवम् नरसिंह अवतार की कथा, कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य जी महाराज जी के द्वारा सायंकाल 4 बजे से प्रारम्भ होगी। भागवत् कथा का कार्यक्रम उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, रोडवेज बस्ती के प्रागंण मे हो रहा है।