Sunday, May 12, 2024
बस्ती मण्डल

अर्जित कसौधन जिलाध्यक्ष, प्रिन्स महामंत्री बने

बस्ती । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सोमवार को डीपीएस स्कूल पर हुई। इसमें उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की बस्ती जिला इकाई तथा नगर इकाई के गठन पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बस्ती के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र शुक्ला हुआ संचालन जिला महामंत्री संगठन बृजेश प्रताप सिंह मुन्ना ने किया। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अमरमणि पाण्डेय ,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला महामंत्री मंत्री राजीव पाण्डेय व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंहजी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
बैठक में अर्जित कसौधन को युवा इकाई का जिला अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता को जिला महामंत्री , सचिन जायसवाल को नगर अध्यक्ष तथा अभिषेक सिंह को नगर महामंत्री का दायित्व सौंपा गया ।
बैठक में जिला इकाई तथा नगर इकाई के कई पदाधिकारी पदाधिकरियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें जिला उपाध्यक्ष के रुप अशोक निगम अखिलेश राज सुलेख सोनी सौरभ कसौधन शनि मद्धेशिया विकास गुप्ता महामंत्री के रूप में वैभव अग्रहरि अभिषेक गुप्ता को संगठन मंत्री शुभम गुप्ता और राहुल गुप्ता और अभिषेक अग्रहरी को संयुक्त मंत्री, मोहित गुप्ता और रितिक कसौधन को मीडिया प्रभारी जितेंद्र चौधरी और नागेंद्र मिश्रा को मीडिया प्रभारी, शुभम गुप्ता को कोषाध्यक्ष नगर इकाई में अनूप गुप्ता सचिन कसौधन विशाल अग्रहरी, अभिषेक गुप्ता शिव सिंह कसेरा को नगर उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, मोहम्मद यूनुस को नगर महामंत्री, मोहम्मद जावेद को कोषाध्यक्ष उत्कर्ष जायसवाल आदित्य कसौधन को संगठन मंत्री विशाल कसौधन निखिल गुप्ता को संयुक्त मंत्री आयुष गुप्ता को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। बैठक में पवन गुप्ता सुमित बरनवाल दीपक गुप्ता सोनू पाल विवेक पाल लकी खान नागेंद्र मिश्रा प्रमोद गुप्ता अनमोल यादव आदि उपस्थित रहे।