Saturday, May 11, 2024
बस्ती मण्डल

सुभाष अध्यक्ष, सन्तोष सचिव बने भारत विकास परिषद का चुनाव सम्पन्न

बस्ती। भारत विकास परिषद गोरक्ष प्रांत के मनवर शाखा हरैया के पदाधिकारियों का चुनाव हरैया नगर पंचायत स्थित ब्रह्मदेव इंद्रमती त्रिपाठी महिला डिग्री कॉलेज के सभागार में सोमवार को सम्पन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक प्रांतीय अध्यक्ष डॉ आर. पी. शुक्ल और प्रांतीय संगठन सचिव विनय पाण्डेय के देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में सुभाष चंद्र त्रिपाठी अध्यक्ष, संतोष कुमार शुक्ल सचिव तथा रवीश कुमार मिश्र वित्त सचिव चुने गए। अन्य पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारी मनोनीत किए गए जिसमें अवधेश कुमार त्रिपाठी संरक्षक, डॉ दीनानाथ पटेल उपाध्यक्ष सेवा, प्रेम शंकर ओझा उपाध्यक्ष संपर्क, डॉ हरिओम श्रीवास्तव उपाध्यक्ष संस्कार, विवेक कान्त पाण्डेय शाखा संगठन सचिव, अनिल कुमार पाण्डेय मीडिया प्रभारी, राधेश्याम यादव भारत को जानो प्रकल्प प्रमुख, विपिन कुमार शुक्ला गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रकल्प प्रमुख, आशुतोष शुक्ल राष्ट्रीय समूह गान प्रकल्प प्रमुख और भारती शुक्ला को महिला संयोजिका का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम को प्रांतीय अध्यक्ष डॉ आर पी शुक्ल, प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा डॉ दिलीप कुमार गुप्ता, प्रांतीय वित्त सचिव डॉ दम्पति कुमार सिंह, प्रांतीय संगठन सचिव विनय कुमार पाण्डेय और वशिष्ठ शाखा के अध्यक्ष कैलाश नाथ दूबे आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि ने कहा कि भारत विकास परिषद के मूल सिद्धांत संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण पर आधारित वर्षपर्यंत चलने वाले विविध कार्यक्रमों के कारण आज परिषद की अपने सेवा कार्यों के लिए विशिष्ट पहचान हैं। परिषद सदस्यों का अनुशासन और संगठनात्मक कार्यशैली परिषद परिवार को विशिष्ट बनाती है।
इस अवसर पर धर्मध्वज सिंह, विनोद शुक्ला, अमरनाथ शुक्ल, शक्ति शरण उपाध्याय, नटवर सिंह आदि उपस्थित रहे।