Monday, April 29, 2024
क्राइम

लालगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बानपुर ,बस्ती(मुकेश कुमार) मंगलवार को पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी रूधौली प्रमोद कुमार राय के कुशल निर्देशन में लालगंज थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मु0अ0सं0 10/ 24 धारा 363/366/504/506 आईपीसी से संबंधित पीड़िता को खोरिया मोड़ कस्बा देईसाड़ से बरामद करते हुए अभियुक्त राजनाथ पुत्र लालबहादुर उम्र ( 19 )वर्ष निवासी गड़ौना थाना लालगंज जनपद बस्ती समय करीब 11.00 हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय जनपद बस्ती रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम मे
लालगंज थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, उ0नि0 देवीशरण यादव,हेड कांस्टेबल अमरनाथ,महिला कांस्टेबल ममता चौहान आदि लोग मौजूद रहे।