Tuesday, May 21, 2024
बस्ती मण्डल

मार्शल आर्ट्स/ कराटे बच्चियों के लिए बेहद जरुरी : डॉक्टर सबीहा मुमताज़ पी ई यस*

संत कबीर नगर ! संत कबीर नगर वुशू/मार्शल आर्ट एसोसिएशन द्वारा बेल्ट ग्रेडिंग सर्टिफिकेट का वितरण प्रहलाद राय इंटर कॉलेज में
किया गया ! जिसमे वैभवी सिंह ने गोल्ड पदक हासिल किया!
मुख्य अतिथि के रूप में जी जी आई सी खलीलाबाद की प्रधान आचार्य डॉक्टर सबीहा मुमताज़ पी ई यस ने अपने कर कमलो से मार्शल आर्ट के बच्चों को ग्रेडिंग सर्टिफिकेट के साथ-साथ रजत पदक, स्वर्ण पदक भी ग्रेड के अनुसार प्रदान किया ! उन्होंने बताया की मार्शल आर्ट्स/ कराटे बच्चियों के लिए बेहद जरुरी हो गया है! वो पढ़ाई के साथ साथ इस कला को भी सीखे इससे वो अपनी रच्छा के साथ साथ अपनों की भी रच्छा बहुत ही आसानी से कर सकेंगी! उन्होंने आगे बताया की वुशु की यह ट्रेनिंग नॉन ओलम्पिक से ओलम्पिक तक का सफर आसान कर देगी !
जिसमें वैभवी सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया! मार्शल आर्ट के अन्य लक्ष्मी, अमीषा, रागनी,
आकर्षक जैसे खिलाड़ियों ने रजत पदक भी हासिल किये।
संत कबीर नगर वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि जनपद की अन्य विधालयों में भी जल्द से जल्द मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग का आरंभ किया जाएगा।
इस अवसर पर संत कबीर नगर एसोसिएशन के संस्थापक/सचिव/शिक्षक विजय कुमार सैनी, अध्यक्ष अखलाक अहमद, उपाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव, उप सचिव सूर्यभान सिंह भी मौजुद रहे!