Saturday, May 4, 2024
क्राइम

थाना नगर पुलिस द्वारा 850 ग्राम अवैध गांजे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

नगर बाजार//बस्ती(शकील खान) पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेंद्र नाथ चौधरी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय चौहान के कुशल निर्देशन थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में उ0नि0 शशि शेखर सिंह मय हमराह कां0 अमित यादव व का0 संजीव पांडेय, का0 ईशांत कुमार द्वारा शनिवार को अभियुक्त राम लाल पुत्र रामविलास उम्र 21 वर्ष निवासी कस्बा नगर (दक्षिण टोला) थाना नगर जनपद बस्ती को 850 ग्राम अवैध गांजे के साथ शुक्रवार को समय 21.30 झिझिरिया पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । जिसके आधार पर थाना स्थानीय मु0अ0सं0 धारा NDPS Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद, उ0नि0 श्री शशि शेखर सिंह, आरक्षी संजीव कुमार पांडेय, आरक्षी अमित यादव, आरक्षी ईशांत कुमार थाना नगर जनपद बस्ती।