Saturday, May 4, 2024
शिक्षा

कर्मा देवी शैक्षणिक संस्थान समूह के फाउंडेशन डे को लेकर विद्यालय परिवार उत्साहित

■-स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर

बस्ती। मंडल का ख्यातिलब्ध करमा देवी शैक्षणिक संस्थान समूह का स्थापना दिवस 11 दिसंबर 2023 को 14 फाउंडेशन डे आयोजित हो रहा है।

इस वर्ष संस्थान समूह नव रस के माध्यम से जीवन को विभिन्न संदर्भों के द्वारा अपने संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास कैसे कर सकते इन्हीं संदर्भों को मंचीय रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहा है। क्योंकि आज के बच्चे और युवा अपने नैतिक मूल्यों और कर्तव्यों से विमुख होते दिख रहे ऐसे समय में मंचीय नव रस के माध्यम से उन्हें मुख्य धारा से जोड़कर उन्हें उनके कर्तव्यों के प्रति सजक करने का प्रयास नव रसो द्वारा किया जा सकता है।
नवरस मानव मन में संचार का एक माध्यम भी है।

करमादेवी शैक्षणिक संस्थान समूह की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशु सिंह गौतम ने बताया कि मौलिकता मानव जीवन की वह अभिव्यक्त है जिससे मानव विकास करता है। उसके कार्य ही उसे महान बनाते हैं उसके लिए आवश्यक है कि वह तनाव मुक्त रहें , इसलिए इस वर्ष का थीम नव रसो पर आधारित करते हुए उसके महत्व को बताने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि संस्थान समूह के चेयरमैन ओ एन सिंह के जन्मदिन को लेकर विद्यालय परिवार काफी उत्साहित है,यह आयोजन निश्चित ही एक शानदार कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिवार काफी सजग है इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए काफी परिश्रम किया जा रहा है।

इस वर्ष के स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धार्थ विश्वविधालय कपिल वस्तु के कुलपति प्रोफेसर हरि बहादुर श्रीवास्तव होंगे ।