Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा किसान मोर्चा ने आयोजित की नमो कबड्डी प्रतियोगिता

बस्ती। प्रधानमंत्री खेलो इंडिया को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को शाहिद सत्यवान सिंह स्टेडियम में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने की।
पहला मैच आर आर बैकर्स कप्तानगंज बनाम वीके एकेडमी कुदरहा के बीच खेला गया। दूसरा मैच ब्लैक पैंथर कुदरहा बनाम वीके एकेडमी कुदरहा के बीच, तीसरा जय अम्बे मित्र मंडल दुबौलिया बनाम बस्ती फाइटर कुरह पट्टी के बीच खेला गया।
जिसमे आर आर बैंकर, ब्लैक पैंथर कुदरहा, जय अम्बे मित्र मंडल दुबौलिया विजेता रही।
मुख्य अतिथि बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी ने फीता काट एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। वही खेल के माध्यम से भी अपने करियर बनाकर आगे बढ़या जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा समाज के सभी क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। वही खेल एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को लेकर भी काफी सजग हैं। आज उसी का परिणाम है कि भारत अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में एक सौ से अधिक पदक प्राप्त करने में सफलता हासिल की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहां कि प्रधानमंत्री नमो कबड्डी प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को उजागर किया जा रहा है। जिले के खिलाड़ियों को सभी आवश्यक उपकरण मुहैया कराया गया। जिसके कारण बस्ती जिला खेल के रूप में अपनी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाने में सफल होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दिलीप पाण्डेय ने कहा कि नमो कबड्डी प्रतियोगिता के माध्यम से गांव में रहने वाले परिवार के बच्चे बच्चियां अपने खेल क्षमता का बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में बालक बालिकाओं की कुल 36 टीम ने भाग लिया। वही विजेता एवं उपयोगिता टीमों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
क्षेत्रीय महामन्त्री रामानन्द नन्हे ने कहाँ कबड्डी खेल को प्रधानमंत्री जी ने वैैश्विक स्तर पर इसकी पहचान दिलाई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस खेल को प्रतियोगिता में शामिल कराया जो बहुत ही प्रशंसनीय है।
मंच संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा द्वारा किया गया। जिला कबड्डी संघ के सचिव राम सिंह के सहयोग से प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे सतेन्द्र सिंह भोलू, राजेश पाल चौधरी, नीतीश पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, यशकांत सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अजीत शुक्ल, सतीश पाण्डेय, उमेश तिवारी, नीरज त्रिपाठी, अरुण चौधरी, विजय चौरसिया, प्रेम प्रकाश चौधरी, दिलीप भट्ट, प्रिंस, मनमोहन श्रीवास्तव, अशोक कुमार उपाध्याय, रिंकू पाठक, विद्या सागर चौधरी सहित अन्य थे।