Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा कार्यालय पर लगा क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी बस्ती द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग कार्यालय पर चार सत्रों में संम्पन्न हुआ। प्रथम सत्र और वर्ग के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय मंत्री भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार की जन हितकारी नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं पर अपना विषय रखते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी जी की सरकार गरीब कल्याण को प्रतिबद्ध है। भारत के विकास में केंद्र सरकार का योगदान राष्ट्रीय सुरक्षा और दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से वैश्विक स्विकारिता बढ़ी है। बीडीसी को संबोधित करते हुए भारत की अर्थव्यवस्था से लेकर भारत की जी 20 में अध्यक्षता भी महत्वपूर्ण रहा, अंत्योदय से सड़क मार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर मामले में केंद्र सरकार आगे बढ़ी है।
द्वितीय सत्र को भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने भाजपा के इतिहास संगठन की यात्रा और देश में भारतीय जनता पार्टी की स्विकारिता विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा भाजपा वैचारिक संस्थान है, जनसंघ काल से लेकर श्याम प्रसाद मुखर्जी की कश्मीर में परमिट प्रथम तोड़कर प्रविष्टि होना अलग विधान अलग निशान लग प्रधान व्यवस्था को समाप्त करने का प्रथम आंदोलन अंत्योदय के विचार से पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा भारत के अंतिम व्यक्ति का उत्थान जैसे विषय पर 6 अप्रैल 1980 भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक पार्टी के बारे में विस्तार से चर्चा की।
तृतीय सत्र को पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने आदर्श जन प्रतिनिधि, कार्यालय जन संवाद तथा भ्रमण और सोशल मीडिया पर अपने विचार रखे। चौथे सत्र को पूर्व जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह जी ने विभिन्न वार्डो और ब्लाक पंचायतों में सफल कहानियां एवं अनूठा पहल करना पर संबोधन दिया।
मंच पर प्रशिक्षण के संयोजक राजेश द्विवेदी, सह संयोजक ओम प्रकाश ठाकुर मौजूद रहे। प्रशिक्षण का संचालन सह संयोजक अमित शुक्ला ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे, अभिषेक कुमार, दुष्यंत विक्रम सिंह, श्रीश पाण्डेय, रघुनाथ सिंह, जटाशंकर शुक्ल, अमृत वर्मा, जान पाण्डेय, सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।