Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रबुद्ध सम्मेलन का भव्य आयोजन

कप्तानगंज/बस्ती।(रवींद्र यादव) कस्बे के मां गायत्री इंटर कॉलेज कप्तानगंज मे क्षेत्रीय विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में मौजूद तमाम प्रबुद्ध जनों को भारत के इतिहास व भाजपा के विकास के अलावा प्रबुद्ध जनों का आगामी विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर पुन: प्रदेश में योगी सरकार बनाने के लिए जागरूक किया । इसी क्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह ,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, दिलीप चतुर्वेदी ,जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला ने बारी बारी से भाजपा द्वारा विकास कार्यों को गिनाते हुए आगामी चुनाव में उन्हें भाजपा सरकार को मजबूत करने के लिए मौजूद प्रबुद्ध जनों का आह्वान किया ।

सभा की अध्यक्षता शालिग्राम त्रिपाठी ने किया तथा आयोजक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला ने मौजूद प्रबुद्धजनों का आभार ज्ञापित करते हुए भाजपा सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए विकास पर बारीकी से चर्चा की। मौके पर अरविंद श्रीवास्तव ,अजय सिंह गौतम ,राम सिंगार ओझा, सुखराम गौड ,निराला चौधरी ,झिनकान चौधरी ,डॉ अरविंद कुमार मिश्र, सर्वदेव दुबे, विमल कुमार पांडे ,विधायक प्रतिनिधि सुनील पांडे, अजय सिंह ,मोहन मोदनवाल ,गौरव मणि त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी ,आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं के अलावा प्रबुद्ध जनों मे इंजीनियर विरेंद्र कुमार मिश्र व आनेको अवकाश प्राप्त शिक्षक, वकील, इंजीनियर, समाजसेवी आदि सैकड़ों गणमान्य मौजूद रहे।