Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

नगर पंचायत नगर बाजार महानगरो के तर्ज जगमगायेही स्ट्रीट लाइटे

नगर बाजार/बस्ती(शकील खान) नव निर्मित नगर पंचायत नगर बाजार अब महानगरों की तर्ज पर तिरंगा लाइटों से जगमगाती नजर आएगी। इसके लिए कस्बे में स्ट्रीट लाइट के खंभों पर तिरंगा लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया है ।फिलहाल प्रमुख स्थानों पर तिरंगा लाइट को लगाया जा रहा है। जल्द ही योजना को विस्तार दिया जा सकता है। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने अपनी पहली बोर्ड मीटिंग में कई अन्य विकास योजनाओं के साथ-साथ तिरंगा स्ट्रीट लाइट लगवाने का प्रस्ताव दिया था। कस्बे में जगमगाती तिरंगा लाइटें रात में देखने में काफी सुंदर दिखाई देती हैं। और नगर वासियों में देशभक्ति की भावना संचारित करने के लिए प्रेरणादायक साबित हो रही हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया अभी शुरुआती दौर में नगर मुख्य सड़क पर तिरंगा लाइट लगवाने का काम शुरू किया गया है। कई अन्य स्थानों को चिन्हित कर लाइट लगवाए जाएंगे। हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि नगर को कैसे सुंदर और साफ सुथरा बनाया जाए। नगर पंचायत नगर बाजार से गुजरने वाले व स्थानीय लोगों की नजर जब रात में पोल पर लगे तिरंगा लाइटों पर पड़ी तो वह लोग एकटक निहारने लगे।
अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि नगर पंचायत नगर बाजार को और साफ सुथरा बनाने का हमारा लक्ष्य है।जो आने वाले समय में एक नजीर बनेगा।