Thursday, July 4, 2024
बस्ती मण्डल

वोटर चेतना अभियान के तहत बैठक सम्पन्न

नगर बाजार बस्ती (शकील खान) बस्ती जनपद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे वोटर चेतना अभियान के तहत आज बहादुर पुर मंडल की बैठक श्री राजकोट दुर्गा मंदिर के प्रांगण मे सम्पन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि जिला मंत्री अमरेश पाण्डेय, साथ मे मंडल प्रभारी आदरणीय जगदीश पांडे, मंडल अध्यक्ष परमानंद सिंह ने पंडित दीन दयाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभा को सम्बोधित किया। मंडल अध्यक्ष परमानंद सिंह की अध्यक्षता मे श्रुति कुमार अग्रहरी ने संचालन किया। मुख्य अतिथि ने कहा की वोटर चेतना अभियान मे हर बूथ स्तर पर 18 वर्ष के उपर के उम्र वालो का वोटर लिस्ट मे नाम बड़वाना भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है। बैठक मे किसान मोर्चा के अध्यक्ष | अजय श्रीवास्तव,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शास्वत पाण्डेय,सेक्टर संयोजक बालकृष्ण त्रिपाठी, सुनील श्रीवास्तव, दिनेश पांडे, धनुष धारी निषाद, राणा प्रदीप सिंह,प्रदीप सिंह मोछू, संजय पाण्डेय, प्रदीप निषाद, दिलीप शर्मा, राकेश पांडे,तिलक राम मौर्य आदि लोग मौजूद थे।